फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर स्वाहा

Tue, 29 Oct 2019 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जगदीशपुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ गई और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर सोनीपत, पानीपत और दिल्ली से एक दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियां पहुंचीं और देर शाम तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग को बुझाने में लगे रहे।

विज्ञापन


आग से गोदाम में रखा करोड़ों रुपये का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। वहीं गोदाम के पास झुग्गी डालकर सोए हुए लोगों ने दीवार फांद अपनी जान बचाई।

जगदीशपुर रोड स्थित हरसाना कलां में केन लाइफ स्टार कंपनी का गोदाम है, जहां पर करीब 18 कारखानों से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनकर आता है। इसके बाद गोदाम से देशभर के सभी जिलों में सामान की सप्लाई की जाती है। गोदाम के सिक्योरिटी गार्ड अनेक ने सोमवार सुबह 8 बजे गोदाम से धुआं निकलते देखा, जिसकी सूचना उसने गोदाम के इंचार्ज को दी।
विज्ञापन


गोदाम से धुआं निकलता देख आस-पास झुग्गी में सोए लोगों में भी हड़कंप मच गया और वहां से भाग जान बचाई। वहीं जब सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोगों ने गोदाम का शटर खोला तो आग अंदर बढ़ती जा रही थी। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई तो दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक आग काफी बढ़ चुकी थी और उसने पूरे गोदाम को चपेट में लिया हुआ था। जिसे देखते हुए दमकल विभाग कर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया और पानीपत व नरेला से अन्य गाड़ियां मंगवाई गईं।

 

इसके बाद वहां पहुंची 12 से ज्यादा गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। गोदाम के इंचार्ज आकाश यादव ने बताया कि गोदाम के अंदर लगभग 12 करोड़ रुपये का सामान रखा था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं गोदाम में आग लगने का पता चलने पर पुलिस भी पहुंची और इस मामले में जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

झुग्गियों में सो रहे मजदूर दीवार फांदकर भागे
गोदाम के पास निर्माणाधीन बेसमेंट में काम करने वाले मजदूरों ने झुग्गी बना रखी है। वहां पर मजदूर अपने बच्चों संग सोए हुए थे, जब आग गोदाम में धधकने लगी तो मजूदरों ने झुग्गियों से निकालकर दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। वहां रहने वाले मजदूरों ने बताया कि दिवाली के कारण वे रविवार रात को देरी से सोए थे। इस कारण ही सोमवार सुबह को वह नहीं उठे थे और जब आग लगने का पता चला तो उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई।

दमकल कार्यालय में बजता रहा फोन
दमकल कार्यालय में रविवार की रात फोन बजता रहा। सिक्का कॉलोनी स्थित एक मकान में आग लग गई। वहीं सिक्का कालोनी में रहने वाले संजू ने आग लगने की सूचना दमकल केंद्र पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी कॉलोनी में पहुंची, तब तक काफी सामान जल चुका था। दूसरी ओर बस स्टैंड के पास शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं टीडीआई के पास कबाड़ और चौहान जोशी के पास बिटोड़ों में आग लग गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें