विजय शेखावत उन दोनों को रोकने लगा तो ऑपरेटर दीपक ने उसके साथ झगड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच ऑपरेटर दीपक ने विजय शेखावत के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया तो वहां मौजूद अन्य कर्मी उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही विजय ने दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से बाइक लेकर फरार हो गया और गार्ड ने घटना की सूचना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुुलिस के साथ ही फैक्टरी मालिक को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए गांव कुराड़ निवासी आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया और वारदात के दौरान हत्या में प्रयुक्त डंडा और बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गेट खोलने को लेकर हुआ था विवाद
मशीन ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद गेट खोलने को लेकर हुआ था। मशीन ऑपरेटर दीपक ने गार्ड भगवंत सिंह से गेट खोलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसी के बाद दोनों के बीच बहस होने लगी। विवाद बढ़ता देख कैशियर विजय शेखावत वहां पहुंचा और दोनों को रोकना चाहा, लेकिन गुस्से में आकर मशीन ऑपरेटर दीपक ने विजय का डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।