फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में इमरजेंसी के बाहर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई की इमरजेंसी में शनिवार की रात करीब 11 बजे पर्ची के लिए एक युवक और सुरक्षाकर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। बाद में पुलिस युवक व उसकी मां को थाने में ले गई। दोनों पक्षों में समझौते के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भिवानी से आई एक महिला ने बताया कि उसका भतीजा पीजीआई में दाखिल था, जो एक दिन पहले यहां से चला गया। वे उसके इंतजार में इमरजेंसी के बाहर बैठे थी। तभी एक महिला अपनी बेटी को लेकर इमरजेंसी में आई। बेटी के पेट में दर्द था। साथ में महिला का बेटा भी था। इमरजेंसी में पर्ची के लिए युवक का सुरक्षागार्ड से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

वीडियो करवा दिया डिलीट
महिला ने बताया कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया था, जिसे एक महिला सुरक्षाकर्मी ने मोबाइल छीनकर डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें