फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चिड़ी गांव में प्लाॅट को लेकर झगड़ा, भाई के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ी गांव में प्लाॅट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें समझौते के बावजूद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चिड़ी गांव निवासी अजमेर ने बताया कि उसका भाई दिलबाग के साथ प्लाॅट को लेकर झगड़ा चल रहा है। कई बार बहसबाजी हो चुकी है। 6 मई को दोनों पक्षों के बीच ग्रामीणों ने समझौते के लिए सहमति बनाई। वहां पर दिलबाग सिंह का परिवार भी आया हुआ था। वह पत्नी के साथ घर चला गया। जब भैंसों को पानी पिलाने के लिए प्लाॅट में गया तो वहां पर अनिल, दिलबाग सिंह व एक अन्य ने हमला कर दिया। सिर पर डंडा मारा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीचबचाव कराया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें