फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सचिवालय की फील्ड ऑफिसर का पर्स चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली स्थित केंद्रीय सचिवालय की फील्ड ऑफिसर सोनिया का किसी ने नए बस स्टैंड के बाहर बस में चढ़ते समय पर्स चुरा लिया। पर्स में 6500 रुपये की नकदी, सोने की बाली व दूसरे अनिवार्य कागजात थे। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हिसार जिले के हांसी निवासी सोनिया ने दी शिकायत में बताया कि वह केंद्रीय सचिवालय में फील्ड ऑफिसर है। शनिवार को वह दिल्ली से घर जा रही थी। रोहतक किसी परिचित से मिलने पहुंची। उनसे मिलने के बाद शाम छह बजे नए बस स्टैंड के बाहर पहुंची। जब बस में चढ़ने लगी तो एक व्यक्ति भी बस में चढ़ने लगा। अगले ही पल उसका पर्स चोरी हो गया। पर्स में 6500 रुपये की नकदी, कानों की बाली, चार बैंक के एटीएम कार्ड व आधार कार्ड भी थी। उसने अपने परिजनों को कॉल की, क्योंकि उसके पास किराए तक के पैसे नहीं बचे। सोनिया ने बताया कि इसके बाद रोहतक का परिचित परिवार भी आ गया, जिससे मिलने के लिए रोहतक रुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें