फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तीन घंटे फ्री कराया मकड़ौली टोल

विज्ञापन
मकड़ौली टोल प्लाजा पर मांगो को लेकर एकत्रित किसान। संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढ़ूनी गुट के आह्वान पर शनिवार को किसानों ने मकड़ौली टोल फ्री कराया। इन्होंने गेहूं पर 500 रुपये बोनस और 15 किलोमीटर के दायरे में टोल फ्री कराने की मांग है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने चेतावनी दी यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। किसान नेता राजू मकड़ौली, उमेद सिंह व हरीश कुमार ने बताया कि किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी के आह्वान पर तीन घंटे तक टोल फ्री कराया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मकड़ौली टोल पर किसान जमा रहे। वक्ताओं ने कहा कि खेती बहुत महंगी हो गई। पेट्रोल, डीजल, बीज, खाद सब कुछ महंगा हो गया। कृषि यंत्रों पर टैक्स भी लगा दिया है। अगर सरकार ने बोनस नहीं बढ़ाया तो किसान कर्ज में डूब कर आत्महत्या करने को मजबूर होगा। किसान खेती को बचाने के लिए किसान आंदोलन कर सड़कों पर उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें