फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर बनेगा फैमिली रेस्टोरेंट, शहरवासी ले सकेंगे लजीज व्यंजन का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर रेलवे की ओर से रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, जहां यात्री ही नहीं शहरवासी भी परिवार संग लजीज व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे। यात्रियों के ठहरने का भी बंदोबस्त होगा, जो होटलों की तुलना में सस्ता होगा। इसका खाका बनाकर रेलवे के इंजीनियरों ने मुख्यालय भेज दिया है, जिसकी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार रेलवे अधिकारियों ने रेलवे की खाली जमीन का उपयोग करके आमदनी का जरिया बनाने के आदेश दिए हैं। इस पर निर्माण शाखा के अधिकारियों ने ए क्लास रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर रेस्टोरेंट आदि बनाना तय किया है। इसके तहत प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित पूछताछ केंद्र और बंद पड़े शौचालय के स्थान पर रेस्टोरेंट और यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत इंजीनियरों ने रेस्टोरेंट और यात्रियों के ठहराव की व्यवस्था का नक्शा बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। योजना के अनुसार रेस्टोरेंट के दो गेट बनाए जाएंगे। एक गेट प्लेटफार्म की तरफ तो दूसरा सर्कुलेटिंग एरिया की तरफ खुलेगा ताकि यात्रियों के अलावा शहरवासी भी रेस्टोरेंट के लजीज व्यंजन का स्वाद ले सकें।
कैश टिकट काउंटर के साथ बनेगा पूछताछ केंद्र
वर्तमान में कैश टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र आमने-सामने बने हुए हैं। रेस्टोरेंट का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद पूछताछ केंद्र कैश टिकट काउंटर की एक विंडो पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश स्टेशनों पर पूछताछ केंद्र कैश टिकट काउंटर के नजदीक ही होता है।
विज्ञापन

साउथ इंडियन और फास्ट फूड भी होंगे
रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों के अलावा साउथ इंडियन और फास्ट फूड भी मिलेगा। ऐसा लोगों की लगातार साउथ इंडियन और फास्ट फूड के प्रति रुचि को लेकर किया जा रहा है।
प्रथम मंजिल पर ठहराव का भी होगा इंतजाम
रेस्टोरेंट के साथ-साथ यात्रियों के ठहराव की व्यवस्था करने का भी प्रपोजल भेजा गया है। यदि ठहराव की व्यवस्था का प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है, तो यात्रियों को शहर की तुलना में सस्ती व्यवस्था मिलेगी।
खाली जमीन का इस्तेमाल करके आमदनी का जरिया बनाने के आदेश के चलते पूछताछ केंद्र व बंद शौचालय के स्थान पर रेस्टोरेंट बनाने का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। इसके दो तरफ गेट होंगे और पूरी तरह से फैमिली रेस्टोरेंट होगा ताकि शहरवासी भी आ सकें। इसके साथ ही ठहराव की भी व्यवस्था का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

- आरके अनेजा, एसएसई, निर्माण शाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें