फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फैक्टरी कर्मी की हत्या...सीडीपीओ दफ्तर में मिला शव, सिर पर चोट के निशान

Tue, 29 Jul 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक के सांपला क्षेत्र के सीडीपीओ कार्यालय में व्य​क्ति का शव मिलने के मामले में कार्रवाई करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। फैक्टरी कर्मी की हत्या कर शव सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) कार्यालय में फेंक दिया है। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी जेब से मिली डायरी में उसकी पहचान यूपी के सीतापुर के श्याम लाल के रूप में हुई। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि परिजनों के आने पर होगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह 10 बजे सफाई कर्मचारी नेहा सीडीपीओ कार्यालय में पहुंची तो परिसर में व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मचारी नेहा व अन्य लोगों से पूछताछ की। जैसे किसी ईंट या पत्थर से वार किया हो, हत्या की घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। एफएसएल टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए िभजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें