फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लिपिकीय वर्ग की मांग को लेकर कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

Mon, 26 Aug 2024 02:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25jjrp02- झज्जर। लिपिक वर्ग के कर्मचारी पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी मांगें बताते हुए। फोटो-संस्था
विज्ञापन
झज्जर। लिपिकीय वर्ग की मांगों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास स्थान दिल्ली पर हेमसा के राज्य प्रधान देवेंद्र सिंह खुंगा और क्लेरिकल यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान गणेश कुमार की अगुवाई में मांग पत्र सौंपा गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लिपिकीय वर्ग की मांगों और समस्याओं से वाकिफ हैं। विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही मांगों और समस्याओं को हल किया जाएगा।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह खुंगा ने बताया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में 2014 में मंत्रिमंडल के फैसले को पंजाब के समान वेतनमान को लागू किया जाए। क्लेरिकल यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान गणेश कुमार ने बताया कि भाजपा सरकार में लिपिकीय वर्ग की मांग 35400 के लिए 42 दिन की हड़ताल पिछले वर्ष 2023 और 5 दिन की हड़ताल चुनाव आचार संहिता से पहले की थी।
इस मौके पर हेमसा के मुख्य संरक्षक हरदीप राठी अधीक्षक, सुरेंद्र उप अधीक्षक, सत्यदेव राठी सहायक, मोहित गुलिया पूर्व जिला प्रधान झज्जर, सतीश कुमार सीनियर स्टेनोग्राफर, मुकेश, संजय, रविंद्र हुड्डा, बिजेंद्र दूहन, सतीश बत्रा, जयपाल सिंह, हरीश, रविंद्र दहिया, जयवीर सिवाच, वजीर खरब, अशोक रोहिल्ला, सुरेंद्र,अजय लोहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें