फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में साढ़े सात घंटे बंद रही बिजली, परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। 11केवी की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट और बिना सूचना केबल बदलने से रविवार को इंद्र नगर, कन्हैली रोड, गांधी कैंप, जवाहर नगर, डीएलएफ कॉलोनी आदि के लोग परेशान रहे। दोपहर करीब दो बजे गुल हुई बिजली रात करीब साढ़े सात बजे आ सकी।
विज्ञापन

अशोका चौक के नजदीक 11केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से दोपहर करीब दो बजे जवाहर नगर, गांधी कैंप, डीएलएफ कॉलोनी आदि की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं होने की वजह से भीषण गर्मी में लोगों व्याकुल होते रहे। लोगों ने कंट्रोल रूम पर बिजली आने के बाबत फोन किए मगर किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शाम करीब साढ़े सात बजे जब बिजली आई तब लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बिना किसी सूचना केबल बदलने का काम बिजली निगम की टीम ने दोपहर 12 बजे इंद्र नगर में शुरू कर दिया। जिसकी वजह से इंद्र नगर और कन्हैली रोड के अधिकांश एरिया की बिजली गुल रही।
कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह ने बताया कि 11केवी लाइन में फॉल्ट होने की वजह से जवाहर नगर, गांधी कैंप व डीएलएफ की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इंदर नगर में ज्यादा क्षमता की लाइन डालने का काम करने के कारण बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें