फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: करंट ट्रांसफार्मर जलने से कई क्षेत्रों की बत्ती गुल

Mon, 26 Aug 2024 02:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25jjrp05- झज्जर। पावर हाउस में खराब हुआ करंट ट्रांसफार्मर। फोटो-संवाद
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-सांपला रोड स्थित 33केवी पावर हाउस में सुबह लगभग साढ़े चार बजे करंट ट्रांसफॉर्मर शार्ट सर्किट से तेज धमाके के साथ जल गया। इससे शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 10 घंटे बाद लाइन को सर्कल कार्यालय में स्थित 132केवी पावर हाउस से जोड़कर बिजली सुचारु की गई।
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। देखा कि करंट ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे शहर के माता गेट, मुख्य बाजार, सीताराम गेट, बेरी गेट, सांपला रोड, आंबेडकर चौक, दिल्ली गेट तक इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने उसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके चलते दोपहर को कालोनियों की लाइन को 132 केवी पावर हाउस से जोड़ दिया गया। दोपहर लगभग दो बजे इलाकों में सुचारू रूप से बिजली को चालू कर दिया गया ताकि लोगों को राहत मिल सके।
दिनभर बिजली विभाग के कर्मी करंट ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने में लगे रहे।,देर शाम करंट ट्रांसफार्मर ठीक हो सका।

वर्जन
करंट ट्रांसफार्मर तेज धमाके के बाद जल गया था। उसे ठीक कराया गया है। उससे पहले लोगों को गर्मी में दिक्कत न हो, इसलिए लाइनों को 132 केवी से जोड़ दिया गया था। शाम तक उसे भी ठीक कर दिया गया।-सौरभ कुमार, उपमंडल अधिकारी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें