फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट : साढ़े तीन घंटे उद्योगों की बिजली रही बंद, उत्पादन हुआ ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गर्मी में लड़खड़ाती बिजली आपूर्ति को गिरने से संभालने के लिए मंगलवार-बुधवार की रात उद्योगों की बिजली सप्लाई साढ़े तीन घंटे तक बंद कर दी गई। उद्योगों में दिन-रात धड़ाधड़ चलने वाली मशीनें बंद रहने से उत्पादन ठप रहा। देहात और जगमग गांव के 102 फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे बंद रही। वहीं, ओवरलोडिंग से फाल्ट होने से कई जगह तीन से चार घंटे आपूर्ति बंद रही तो कहीं मरम्मत कार्य के नाम पर सप्लाई बाधित की।
विज्ञापन

भले ही बुधवार को सोमवार व मंगलवार की अपेक्षा गर्मी के तेवर कुछ नरम थे मगर हालात जस के तस बने रहे। जिसकी वजह से लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। वहीं, लड़खड़ाती बिजली आपूर्ति का संभालने के लिए पंचकूला मुख्यालय के आदेश पर बुधवार की रात साढ़े आठ बजे इंडस्ट्रीज के 30 और उद्योगों के निजी 84 फीडरों की बिजली सप्लाई बुधवार की तड़के दो बजे तक बंद कर दी गई। इससे उद्योगों की मशीनें बंद रहने से उत्पादन बंद रहा।
यहां बाधित रही बिजली आपूर्ति
बुधवार की सुबह छह बजे से 10 बजे तक सुनारिया रोड फीडर, न्यू जनता कॉलोनी फीडर, सुनारिया फीडर, शुगर मिल फीडर, हरी सिंह कॉलोनी फीडर, अमृत कॉलोनी, रामनगर फीडर, कुंज विहार कॉलोनी फीडर, सुनारिया रोड फीडर, गोकुल कॉलोनी फीडर से पोषित इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। ओवरलोडिंग की वजह से खेड़ीसाध ट्रांसफार्मर में खराबी आने से खेड़ीसाध और आसपास के एरिया की बिजली तीन घंटे तक बंद रही। इंदिरा मार्केट फीडर पर खराबी आने से ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बाबरा मोहल्ला, धोबी मोहल्ला की बिजली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बंद रही। 33केवी खरककलां में ब्रेक डाउन हुआ जिससे दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रही। इसके अलावा मरम्मत कार्य के नाम पर कुताना फीडर, सैनिक कॉलोनी, शिव कॉलोनी, जेपी कॉलोनी, भिवानी रोड की बिजली तीन घंटे, विशाल नगर, आजाद नगर, न्यू विशाल नगर, बस स्टैंड, उत्तम विहार, सेक्टर-छह, सनसिटी, राजीव नगर की बिजली 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रही। गोहाना अड्डा फीडर पर खराबी की वजह से प्रेमनगर, सुखपुरा चौक, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, गुरु नानकपुरा,गोहाना अड्डा, अशोक नगर, सैनीपुरा, सुभाष रोड, संजय नगर, सिविल रोड, भगत सिंह कॉलोनी, सांईदास कॉलोनी की बिजली 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें