फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को 100 रुपये में गोभी बेच कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
महंगाई के विरोध में लघु सचिवालय के गेट पर सब्जी दाल और सरसों के तेल को लेकर धरना प्रदर्शन करते आप क - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सब्जी, तेल व अन्य खाद्य पदार्थों के दाम में वृद्धि के विरोध में लघु सचिवालय के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने दुकान लगाई। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को 100 रुपये में गोभी बेचा व महंगाई के विरोध में अपना ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा लवली के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह छोटूराम पार्क पर एकत्रित हुए। यहां से सभी काली पट्टी बांधकर शहर की सड़कों पर नारेबाजी के जरिये रोष प्रकट किया। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व रोजमर्रा के अन्य सामान के बढ़ते दाम पर कार्यकर्ताओं ने सरकार को दोषी ठहराते हुए महंगाई पर लगाम लगाने की अपील की। लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दरवाजा बंद कर अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। इसके चलते कार्यकर्ता वहीं जमीन बैठ गए और साथ लाए सब्जी, तेल व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकान सजा कर बिक्री शुरू की।
महिला विंग की जिला अध्यक्ष उर्मिला रईस व डॉ. माला शर्मा ने कहा कि यह वही भाजपा है, जब रसोई गैस की कीमत बढ़ने पर रोड पर नजर आती थी। अब पद और पैसा मिलते ही जनता के बीच जाने से भी कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में देश में आम आदमी का राज होगा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को प्रदर्शनकारियों ने अपनी दुकान से सामान खरीदने की अपील की। शुरू में तहसीलदार ने रुपये नहीं होने की बात कही, मगर बाद में प्रदर्शनकारियों जेब के कागजों के बीच से सौ रुपये निकाल कर दिए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने रुपये के बदले उन्हें गोभी का फूल व सरसों के तेल की बोतल थमाई। इसके बाद अपनी मांगों को ज्ञापन उन्हें सौंपा। इस मौके पर साहिल मग्गू, प्रवेश सहगल, रामप्रकाश सूतवाल, दुष्यंत रंगा, पंकज शर्मा, विजय टाइगर, जसबीर कुमार, अमित खटक, रीतू मोर, अरुणपुरी, भूषण वधवा, सोनिया दत्त, मदन अटकान, सतीश आर्य समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें