फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 9 बच्चों समेत 283 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। वीरवार को जिले में महामारी से बुजुर्ग की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने चिन्यौट कॉलोनी के 64 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में उसकी पुष्टि की है। इसके अलावा जिले में 9 बच्चों समेत 283 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। संक्रमण के तेजी से बढ़ते कदमों ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिलने के कारण विभाग कोविड नियमों का पालन करने पर जोर दे रहे है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वीरवार को शहर की चिन्यौट कॉलोनी में एक वृद्ध की मौत हो गई। यह तीसरी लहर में कोरोना से पहली मौत है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 566 से बढ़कर 567 हो गई है। जिले में पांच वर्ष के चार, छह व सात वर्ष के एक-एक, आठ वर्ष के दो व 11 वर्ष का एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। विभाग ने वीरवार को 283 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। इसके साथ अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1538 पहुंच गया है। जिले में 247 मरीजों के ठीक होने की पुष्टि के साथ 1530 के सैंपल लिए गए हैं। जबकि 515 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। महामारी की संक्रमण दर 4.43 प्रतिशत व सुधार की दर 92.58 प्रतिशत रही।
इधर, स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान लोगों को महामारी से सुरक्षित बना रहा है। वीरवार को 1839 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 802 को पहली व 1037 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1461285 वैक्सीन डोज लगा चुका है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों को अब तक 27661 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

-------------
पीजीआई में 200 पार हुआ संक्रमित चिकित्सकों का आंकड़ा
कोरोना की तीसरी लहर में पीजीआई के स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। वीरवार को 11 डॉक्टरों समेत 41 कर्मचारी संक्रमित मिले। इसके साथ ही संस्थान के चिकित्सकों का आंकड़ा 211 व कर्मचारियों का आंकड़ा 586 पहुंच गया है। संस्थान के इतनी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने से अधिकारी भी चिंतित हैं।
-----------------
पीजीआई में 4 मरीजों की मौत, 62 भर्ती
कोरोना का प्रकोप फिर हावी होने लगा है। पीजीआई में बढ़ते मरीजों का आंकड़ा कुछ यहीं बयां कर रहा है। वीरवार को संस्थान में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से ट्रामा सेंटर में भर्ती एक मरीज की मौत संक्रमण से होने की पुष्टि की गई है। यह व्यक्ति गुरुग्राम का बताया गया है। जबकि तीन लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा संस्थान में 62 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 20 वीरवार को भर्ती किए गए हैं। यहां से आठ मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। जबकि दो मरीज लामा हो गए। ये मरीज कहां गए हैं। किसी को नहीं पता। ऐसे में संक्रमण के और फैलने का अंदेशा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें