फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैैक्सीन की कमी से रफ्तार है धीमी, नई खेप से तेज होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। वैक्सीन की कम सप्लाई के कारण कुछ दिनों से अभियान की रफ्तार में आई कमी को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग के पास दो दिन पहले पहुंची छह हजार डोज समाप्त होने को है। ऐसे में लोगों के बीच वैक्सीन लगवाने की मुश्किल और बढ़ सकती है। इधर, विभाग ने 50 प्रतिशत से अधिक लोगाें को वैक्सीन लगने का दावा किया है। जल्द ही वैक्सीन की बड़ी खेप मिलने का इंतजार है। इसके बाद टीकाकरण अभियान तेज होगा।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग का कोविड टीकाकरण अभियान अनेक जगह चला। सिविल अस्पताल में टीकाकरण के लिए आए लोगों में उत्साह इस कदर था कि उनकी कतार अस्पताल भवन के बाहर दूर तक पहुंच गई। उमस भरी गर्मी के बावजूद लोग वैक्सीन के लिए दो से तीन घंटे तक कतार में खड़े रहे। बाद में यहां दी गई करीब 200 डोज खत्म होने पर शेष लोगों को लौटना पड़ा। यहां हालात काबू में रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। पीजीआई में भी वैक्सीन के लिए लोगों की भीड़ बनी रही। इसके अलावा शिविरों में लोग वैक्सीन के लिए सामाजिक दूरी का नियम तोड़ते नजर आए। भीड़ में कोविड-19 नियम दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। दोपहर को वैक्सीन समाप्त होने पर लोगों ने अपने घरों की ओर रुख किया। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के पास पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन की कमी बनी हुई है। मुख्यालय से जिला स्तर पर वैक्सीन की सप्लाई सीमित है। जबकि दूसरी लहर के बाद से लोगों का वैक्सीनेशन की ओर रुझान बढ़ने से वैक्सीन की डिमांड बढ़ी हुई है। वैक्सीन की कम सप्लाई की वजह से दूसरी डोज का इंतजार करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जबकि पहली डोज वालों को भी अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
50 प्रतिशत से अधिक को लगी वैक्सीन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि जिले में महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 400297 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 321217 को पहली व 79080 को दूसरी डोज दी गई है। यह टीकाकरण लक्ष्य का 50 प्रतिशत से भी अधिक हिस्सा है। हेल्थ केयर वर्कर को अब तक 23756 डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार फ्रंटलाइन वर्कर को 15557 डोज दी जा चुकी है। जिले के 18 से 44 आयु वर्ग के 175461 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 45 से 60 आयु वर्ग में 113531 लोगों को व 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के 111305 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सोमवार को कोविशिल्ड की 1547 व को-वैक्सीन की 554 डोज लगाई गई। मंगलवार के लिए देर रात तक 3000 डोज और मिलनी है। इसके अलावा वैक्सीन की बड़ी खेप भी जल्द जारी होने वाली है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण नियंत्रण में वैक्सीन कारगर : उपायुक्त
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने में वैक्सीन कारगर है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को टीका अवश्य लगवाना चाहिए। वैक्सीन के लाभ के बारे में उन्होंने कहा कि वैक्सीन शरीर में एंटी बॉडी पैदा करती है। इसे लगाने से मनुष्य के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बीमारी की जकड़ में आने से पहले वैक्सीन को लगाया जाता है। कि वैक्सीन लगवाने के बाद यदि कोई व्यक्ति संक्रमित हो भी जाता हैं तो उसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे व्यक्ति घर पर ही ठीक हो सकते हैं।
रामलीला पड़ाव में 150 को लगाई वैक्सीन
क्लब आन रोहतक की ओर से रामलीला पड़ाव वाल्मीकि बस्ती में कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। यहां 150 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। लायन मोहिंदर गुगनानी ने बताया कि मुख्य अतिथि कालिदास महाराज व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमओ अनिल बिरला, एसडीएम राकेश सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर नेहा शर्मा, पुनीत जैन, कुनाल बिडलान, सुनील मल्होत्रा, सुनील जैन, सुभाष तायल, नीरज सिक्का, पवन कत्याल, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें