श्रीनगर कॉलोनी में सर्कुलर रोड पर हुए हादसे में आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग और प्रदर्शन को लेक?
सर्कुलर रोड हादसे का आरोपी कार चालक तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि कार मालिक जनता कॉलोनी निवासी नरेश जैन से बात हुई है, जिसने बताया कि वह शादी के चलते व्यस्त हैं। गाड़ी उसका ड्राइवर चला रहा था। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
श्रीनगर कॉलोनी निवासी संजीत ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि तीन दिसंबर की रात को 11 बजे वह अपने पिता शिबू शाहनी के साथ आइसक्रीम की रेहड़ी लेकर घर आ रहा था। साथ में बिहार निवासी रोहित कुमार व मुजफ्फरपुर निवासी कुंदन भी थे। पुल से नीचे उतरते समय कृष्णा वाटिका बाबा बालकपुरी धाम के पास पहुंचे तो पीछे से कार ने टक्कर मारी। टक्कर लगने से उसके पिता सीबू साहनी व रोहित की मौके पर मौत हो गई। जबकि कुंदन व स्कूटी चालक दिनेश वर्मा घायल हो गए। चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर नंबर प्लेट की मदद से पता लगाया कि गाड़ी जनता कॉलोनी निवासी नरेश जैन है, लेकिन चालक हाथ नहीं आ सका है।
गाड़ी जनता कॉलोनी निवासी नरेश जैन की है, जिससे बात हुई है। उसने कहा है कि शादी समारोह में व्यस्त है। गाड़ी उसका ड्राइवर चला रहा था। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर देवेंद्र, प्रभारी थाना आर्य नगर
आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के लिए सीटू ने मंगलवार शाम तक का समय दिया था। सुबह तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो बुधवार को श्रमिक संगठन फिर प्रदर्शन करेंगे।
विनोद, श्रमिक नेता