रोहतक। शहर की एकता कॉलोनी में ड्राइवर दो दिन पहले जेसीबी लेकर चला गया। अब उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। जेसीबी मालिक ने आरोपी के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक एकता कॉलोनी निवासी मंजीत ने दी शिकायत में बताया कि उसके पास तीन जेसीबी हैं। पांच जनवरी को एक जेसीबी मौसम खराब होने के कारण स्टोर में खड़ी थी, जिसका ड्राइवर राजू है। ड्राइवर को किस्त के 35 हजार रुपये दिए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे स्टोर पर गया तो जेसीबी नहीं मिली। ड्राइवर का नंबर भी बंद मिला। उसे शक है कि राजू ही जेसीबी को लेकर गया है।