फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार चुनाव : दो दिन बाद मतदान, अब तक वोटर लिस्ट पर सहमति नहीं

विज्ञापन
जिला कोर्ट के गेट पर लगा वर्क स्सपेंड का फलैक्स । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 17 दिसंबर को मतदान होना है, जबकि अभी तक मतदाता सूची पर सहमति नहीं बन सकी है। पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल ने बुधवार को बार के प्रधान, सचिव के अलावा पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी को चंडीगढ़ दोपहर एक बजे बुलाया है। अब बार कौंसिल की तरफ सबकी निगाह हैं कि मतदाता सूची को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश में रोहतक की जिला बार एसोसिएशन अहम स्थान रखती है, जिसका वार्षिक चुनाव 17 दिसंबर को होना तय है। पिछले साल बार की मतदाता सूची में वकीलों की संख्या 2693 थी, लेकिन इस बार चुनाव अधिकारी ने 2279 सूची तय की है। इस पर पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी में शामिल तीन सदस्यों को आपत्ति है। तीन सदस्यों ने बार कौंसिल को अपनी तरफ से 2623 के करीब वकीलों की सूची भेजी थी। इसके अलावा कई वकीलों ने बार कौंसिल में अपील की थी कि उनकी गलत तरीके से वोट काटी गई है।
.......
अच्छी तरह जांच पड़ताल कर 2279 वकीलों की मतदाता सूची तय की है। इस पर कुल 14 प्रत्याशियों में से 13 ने हस्ताक्षर कर सहमति दे दी है। बार कौंसिल की तरफ से बुधवार को चंडीगढ़ बुलाया गया है। कौंसिल के सामने सभी तथ्य रखे जाएंगे।
विज्ञापन

- अनिल बुधवार, चुनाव अधिकारी, जिला बार
.......
बार कौंसिल को 250 से 300 वकीलों ने शिकायत भेजी है कि उनकी गलत तरीके से वोट काटकर वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसके चलते बार कौंसिल ने बुधवार को पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी, प्रधान व सचिव को बुलाया है। दूसरा, प्रत्याशी यह तय नहीं कर सकता कि किसको वोट डालने का अधिकार है किसको नहीं। अब कौंसिल ही अंतिम निर्णय लेगी।
जयपाल शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी, जिला बार
.........
जिला बार में वर्क सस्पेंड जारी
उधर, पुलिस व वकीलों के बीच मारपीट के मामले में मंगलवार को भी जिला अदालत में वर्क सस्पेंड रहा। वकीलों ने बुधवार को भी वर्क सस्पेंड जारी रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार को पुलिस व वकीलों के बीच मामले का हल निकालने के लिए कोई मंत्रणा नहीं हो सकी। वहीं, एएसपी कृष्ण कुमार अपनी जांच में साफ कर चुके हैं कि मामले में पुलिस कर्मियों की कोई गलती सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें