फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार चुनाव कल, वोटों पर संशय हुआ दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के 17 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर विवाद वीरवार को थमने की आस है। बार काउंसिल का पत्र जारी होने से वोटों पर बना संशय भी दूर होगा। बार के वोटों को लेकर उभरे विवाद में बुधवार को दोनों पक्ष पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के समक्ष पेश हुए। एआरओ ने 167 वोटों को बार काउंसिल की मंजूरी मिलने का दावा किया। इसके चलते चुनाव 2445 वोटों के साथ होने की बात कही है। इधर, आरओ ने काउंसिल का पत्र मिलने पर ही वोटों का फैसला होने व 2280 वोटों से चुनाव होने का दावा किया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बुधवार को दोनों पक्ष चंडीगढ़ पहुंचे। यहां काउंसिल के समक्ष अपनी बात रखी। काउंसिल ने देर शाम तक चली इस बैठक में दोनों की बात सुनी। चर्चा है कि काउंसिल ने 167 वोटों को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में एक पक्ष ने काउंसिल में अपील की थी। इसके कहा गया है कि सालाना फीस जमा कराने वाले सदस्यों को वोट डालने का अधिकार दिया जाए। उन्हें मताधिकार से वंचित न रखा जाए। इस पर सुनवाई देर शाम पूरी हुई। ऐसे में अब 2445 वोटों के साथ चुनाव होने की आस बंधी है। इस संबंध में वीरवार को संशय के बादल छंटने की संभावना है। बार काउंसिल की ओर से लिखित रूप में पत्र जारी होने पर वोटों की स्थिति स्पष्ट होगी।
.......
चुनाव 2280 वोटों से होंगे। चुनाव की तैयारी कर ली गई है। वोटों को जोड़ने के संबंध में कोई सूचना नहीं है। बार काउंसिल से पत्र आने पर वीरवार को हाउस की बैठक में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल बुधवार, चुनाव अधिकारी, जिला बार
.......
बार काउंसिल ने अपील की सुनवाई करते हुए 167 वोटों को मंजूरी दे दी है। अब चुनाव 2445 वोटों से होंगे। इस बारे में लिखित पत्र भी जल्दी ही जारी हो जाएगा।
- जयपाल शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी, जिला बार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें