फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रेल मंडल के अधिकारी करेंगे मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी होने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मालगाड़ी के दो डिब्बों के बेपटरी होने की जांच रिपोर्ट तीन सदस्यीय टीम ने दिल्ली रेल मंडल को भेज दी है। जांच रिपोर्ट में इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और ऑपरेटिंग ब्रांच से जुटाए गए तथ्यों का बिंदुवार उल्लेख है। अब उच्चाधिकारी जांच करने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

23 जून की शाम करीब पौने छह बजे गोहाना से आई मालगाड़ी के रेल ट्रैक नंबर-पांच पर दो डिब्बे बेपटरी हो गए, जो रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पटरी पर आ सके। दोनों वैगनों को स्पेशल इंजन के माध्यम से तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात प्रभारी बलबीर सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जांच टीम ने इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और ऑपरेटिंग ब्रांच के दस्तावेज जुटाते हुए अधिकारी-कर्मचारियों से पूछताछ की। बिंदुवार तैयार की गई जांच रिपोर्ट दिल्ली रेल मंडल कार्यालय भेज दी गई है। अब जांच बिंदुओं के आधार पर रेल मंडल कार्यालय के अधिकारी पूरी घटना की जांच करते हुए दोषी को चिह्नित करके कार्रवाई करेंगे। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जल्द ही दुर्घटना की जांच करने के लिए दिल्ली से टीम आएगी।
यातायात प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि जांच टीम ने दुर्घटना से संबंधित हर तथ्य को खंगालकर बिंदुवार रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। जांच रिपोर्ट में दिए गए बिंदुओं की जांच दिल्ली रेल मंडल की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें