फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या हादसा: रोहतक के गांव सुंदरपुर में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज

Mon, 29 Jan 2024 01:18 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के गांव सुंदरपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि शव पर कहीं चोट का निशान नहीं था। वहीं, ग्रामीण शिनाख्त नहीं कर सके।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के गांव सुंदरपुर में एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या की गई है या किसी हादसे की वजह से मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। 

विज्ञापन


टिटौली चौकी प्रभारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे सूचना मिली कि सुंदरपुर गांव में सड़क किनारे एक 30 से 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव पर कहीं चोट का निशान नहीं था। युवक ने लाल व पीले रंग की जाकेट व नीले रंग की पजामी पहन रखी है। पैरों में काले रंग की सेंडिल हैं। आसपास के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन ग्रामीण शिनाख्त नहीं कर सके।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि शव बाहर का लग रहा है, जिसे पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें