स्वास्थ्य विभाग की डेंगू रोधी अभियान के तहत जांच के लिए पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान काफी मात्रा में डेंगू का लार्वा पाया गया। टंकी में बंदर का शव मिलने पर नगर पालिका को नोटिस थमाया गया है।
स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी खुद कितने जागरूक हैं इसकी बानगी आज देखने को मिली। रोहतक जिले के महम नगर पालिका कार्यालय की छत पर रखी टंकी में बंदर का शव मिला। शव में कीड़े चल रहे थे। वाकया उस वक्त सामने आया जब स्वास्थ्य विभाग की यहां डेंगू रोधी अभियान के तहत जांच के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि टंकियों की काफी समय से सफाई नहीं हुई थी। निरीक्षण के दौरान काफी मात्रा में डेंगू का लार्वा पाया गया। टंकी में बंदर का शव मिलने पर नगर पालिका को नोटिस थमाया गया है।
शहरवासियों ने आरोप लगाया है कि जिस विभाग पर शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हो वह अपने कार्यालय को भी नहीं संभाल पा रहा है। यह नपा प्रशासन की घोर लापरवाही है। इस बारे में नपा सचिव नवीन नांदल का कहना है कि इस बारे में जिम्मेदार कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी तथा भविष्य में सफाई पर पूरा ध्यान रखा जाएगा।