फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी-पार्क : निगम पर फुटपाथ कब्जा कराने का आरोप, दुकानदारों ने किया विरोध

विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारी से बहस करते मॉडल टाउन व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान और व्यापारी। अमर उजाला
विज्ञापन
निगम ने अतिक्रमण हटाने के दौरान रेहड़ी वालों और फुटपाथ पर सामान बेचने वालों की जब्त की गईं टेबल मंगलवार को जब डी-पार्क पर वापस रखवाईं तो दुकानदारों और निगम की टीम में विवाद हो गया। दुकानदारों का आरोप है कि निगम अधिकारी कब्जा करवा रहे हैं। विरोध करने पर अफसर की मौजूदगी में अभद्रता और गाली-गलौज की गई है। उनका कहना है कि अफसर व्यवस्था सुचारु करना तो दूर इसे बिगाड़ रहे हैं। पार्किंग के मसले पर हुई मीटिंग पर अमल नहीं हो रहा। ऐसे में मीटिंग क्यों की जाती है। उधर, नगर निगम के भू-संपत्ति अधिकारी ने कहा कि दुकानदार चाहते हैं कि वह त्योहार पर टेबल आदि से दुकान के आगे अतिक्रमण करें और फिर ठेलों को खड़ा करवाएं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। त्योहार सभी का है। इसलिए फुटपाथ से गरीबों को हटाना मानवीयता के खिलाफ है। दुकानदारों के सभी आरोप निराधार हैं। इस बात पर दोनों ओर पौन घंटे तक तनातनी रही।
विज्ञापन

मॉडल टाउन दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान अजय धनखड़ ने बताया कि कुछ दिन पहले निगम की टीम ने अतिक्रमण करने पर कुछ टेबल कब्जे में ली थीं। निगम की टीम मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे डी-पार्क पर पहुंची थी। इस दौरान टीम ने जब्त टेबलों को उनके जिम्मेदारों को लौटा दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद कब्जा कराना शुरू कर दिया। जब दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कराने का विरोध किया तो निगमकर्मियों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही भू-संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र गोयल मौके पर पहुंच गए। इससे दुकानदारों और भू-संपत्ति अधिकारी के बीच में आरोप-प्रत्यारोपों लगाने का दौर शुरू हो गया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण से पार्किंग की व्यवस्था चरमरा जाएगी। त्योहार पर जाम के हालात पैदा होंगे। निगम अधिकारी व्यवस्था सुचारु करना तो दूर व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की कई बार शिकायत की जा चुकी है। प्रशासन कार्यवाही करें अन्यथा विरोध में अगला कड़ा कदम उठाएंगे। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान अजय धनखड़, उप प्रधान मुकेश अरोरा व सतीश कुमार, महासचिव विजय कुमार, सचिव रमन गुप्ता, संगठन सचिव नरेश जैन, कोषाध्यक्ष अमित गुलाठी, सहसचिव पवन मनोचा आदि मौजूद रहे।
दूसरी जगह तय करें निगम
प्रधान अजय धनखड़ का कहना है कि निगम फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने वालों के बारे में सोच रहा है, यह अच्छी बात है। निगम को चाहिए कि वह उनके लिए खाली स्थान तय करें। उनके लिए वहां व्यवस्था भी करे, ताकि उन्हें राहत मिल सके। डी-पार्क शहर का प्रमुख बाजार है, जहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। त्योहार पर फुटपाथ पर जब रेहड़ी और अस्थायी दुकानें लगेंगी तो जाम की समस्या हो जाएगी। सारी व्यवस्था चरमरा जाएगी। ये सीधे तौर पर निगम की ओर से कब्जा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

त्योहार हैं हमको गरीबों का भी है सोचना
भू-संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र गोयल का कहना है कि विगत दिनों हुई बैठक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने त्योहार से करीब 10 दिन पहले राहत देने के लिए कहा था। इसके तहत राहत दी गई है। दुकानदार चाहते हैं कि वे अपनी दुकान के बाहर अतिक्रमण करें और फिर अपनी मनमर्जी से रेहड़ी लगवाएं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। गरीब और फुटकर दुकानदारों के लिए फुटपाथ पर राहत दी गई है। त्योहार सभी लोगों का है। ये सभी को सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें