फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के सामूहिक अवकाश के बाद खुली तहसील में उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
तहसील कार्यालय में काउंटर पर लगी लोगो की भीड़ । संवाद
विज्ञापन
राजस्व विभाग के अधिकारियों का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश समाप्त होने के बाद बुधवार को तहसील में चहल-पहल रही। जैसे ही तहसील सुबह खुली तो लोगों की भीड़ काउंटर पर एकत्रित हो गई। गर्मी के चलते कतार में लोगों को टोकन लेने से लेकर अपना कार्य करवाने तक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को तहसील का कामकाज ठप रहने के बाद जैसे ही बुधवार को तहसील में कार्य शुरू हुआ तो सुबह से ही लोगों की भीड़ टोकन लेने के लिए काउंटर पर जमा हो गई। सामान्य दिनों में यहां रोजाना 50 से 60 रजिस्ट्री होती हैं, लेकिन दो दिनों में यहां एक भी नई रजिस्ट्री नहीं हुई। सभी कर्मचारियों ने पुराने कार्यों को ही निपटाया। दी रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व सोनीपत के तहसीलदार मनोज अहलावत ने बताया कि सभी हर रोज नए नियमों के चलते परेशान थे। सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण एसोसिएशन ने सरकार को मांगपत्र भेजा है, इसमें 36 बिंदुओं को बनाकर व्यावहारिक तौर पर समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। अभी दो दिवसीय सामूहिक अवकाश किया गया है, यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगली रणनीति बनाई जाएगी।
दो दिन में डेढ़ करोड़ के राजस्व का नुकसान
रोहतक तहसील में प्रतिदिन 60 के करीब रजिस्ट्री होती है। इसके हिसाब से सरकार को अकेले रोहतक तहसील से प्रतिदिन 75 से 80 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। दो दिन में रोहतक तहसील से डेढ़ करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील का कार्य सामान्य रूप से चला है। हर तहसील में 100 टोकन जारी करने की अनुमति है। यहां 55-60 टोकन ही जारी हो पाते हैं। किसी को समस्या नहीं आएगी, दो दिन काम रुका है वह अब हो जाएगा। बुधवार को शपथ पत्र व सर्टिफिकेट बनवाने वालों की संख्या में 10 फीसदी इजाफा हुआ है। -जिवेंद्र मलिक, तहसीलदार, रोहतक

तहसील कार्यालय में काउंटर पर बैठे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें