हरियाणा के रोहतक में भिवानी रोड स्थित डोभ गांव में सोमवार रात को एक युवक नवीन को फोन पर घर से बुलाकर कुछ लोगों ने गोली मार दी। एक गोली जांघ व दूसरी दायें पैर पर लगी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय नवीन सोमवार रात को घर पर खाना खा रहा था। तभी उसके पास एक फोन आया। फोन आने के बाद वह किसी से मिलने बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद पता चला कि नवीन को कुछ युवकों ने दो गोली मार दी है। तत्काल परिजन उसे लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां ट्रामा सेंटर में नवीन का इलाज चल रहा था। जब पुलिस ने उसके परिजनों व साथ आए युवकों से बातचीत की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर का कहना है कि घायल व परिजनों के बयानों के बाद ही कुछ कह सकते हैं। आखिर किसने व क्यों गोली मारी। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की संभावना से इनकार नहीं कर सकते।