फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक जुगनू हत्याकांड: दो फीट की दूरी से मारी गई पांच गोलियां, सभी हुई सिर के आर-पार

Sat, 08 Jan 2022 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पोस्टमार्टम में एक भी गोली शरीर में नहीं मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जुगनू का शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। सीआईए प्रथम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के झज्जर रोड पर भवन निर्माण सामग्री विक्रेता जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत को दो फीट की दूरी से हमलावरों ने पांच गोली मारी। सभी गोली जुगनू के सिर के आर-पार हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान कोई गोली उसके शरीर में नहीं मिली। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। सीआईए प्रथम व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने दिल्ली व सुनारिया में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। 
विज्ञापन


शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को झज्जर रोड पर वाटर वर्कर्स के नजदीक शीतल नगर निवासी 26 वर्षीय जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात कार में सवार होकर आए दो युवकों ने अंजाम दी, जो सीसीटीवी में आते व जाते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें ः रोहतक: दिनदहाड़े बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर की पांच गोलियां मारकर हत्या, कार सवार दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई रोबिन के बयान पर जनता कॉलोनी निवासी आकाश व सुनारिया निवासी पंकज बुधवार सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। रोबिन ने बयान दिया था कि आठ माह पहले आकाश के भाई की वैश्य कालेज के स्टेडियम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


उसमें आकाश ने उसे भी नामजद करवाया था। जबकि पुलिस जांच में साफ हो गया था कि वारदात से उसका कोई लेना-देना नहीं था। उसे शक है कि पुरानी रंजिश मानकर ही आकाश ने अपने साथी पंकज के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें