फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: दिल्ली-हिसार मार्ग पर डिवाइडर पेंट कर रहे थे कर्मचारी, ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल

Fri, 07 Jan 2022 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

हिसार मार्ग पर ट्रक की टक्कर में एक की व्यक्ति की मौत हो गई व सात घायल हो गए। ठेकेदार के कर्मचारी डिवाइडर पेंट कर रहे थे। सभी घायल महेंद्रगढ़ जिले के गांव भड़फ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में दिल्ली-हिसार मार्ग पर भाली चौक के नजदीक दिल्ली की तरफ से आए ट्रक ने डिवाइडर पेंट कर रहे ठेकेदार की टीम को टक्कर मार दी। टक्कर में महेंद्रगढ़ जिले के गांव भड़फ के एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


बड़फ गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि चार माह से वे ठेकेदार रवींद्र के साथ मिलकर राजमार्गों के ऊपर डिवाइडर पेंट करने का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ठेकेदार रविंद्र सहित आठ लोग दिल्ली-हिसार राजमार्ग पर भाली चौक के नजदीक डिवाइडर पेंट कर रहे थे। इसके लिए दोनाें तरफ संकेतक लगा रखे थे।

यह भी पढ़ें ः सोनीपत: सड़क हादसे में करनाल के किसान की मौत, दो साथी घायल, खड़े कैंटर में टकराया कैंटर
विज्ञापन


संकेतक के अंदर ही ऑटो खड़ा था, जिसमें पेंट व दूसरा सामान रखा था। इसी बीच दिल्ली की तरफ से एक ट्रक आया और उसने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो उलझकर उनके ऊपर गिर गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ठेकेदार रविंद्र कुमार निवासी सेगड़ा के अलावा भड़फ निवासी मनीष, भूपेंद्र, प्रशांत, पंकज, रामफल व वीरेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीर ने घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां एक की मौत हो गई। मृतक की देर रात तक शनाख्त नहीं हो सकी थी। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम घायलों के बयान दर्ज करने पीजीआई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें