फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Rohtak: भाली आनंदपुर में देर रात गोली मारकर महिला की हत्या, घर में घुसकर की वारदात

Wed, 22 Jun 2022 05:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

 पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शव पोस्मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखाई देते आरोपी, मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन नकाबपोशों ने मंगलवार की रात में भाली आनंदपुर गांव के एक घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब कारोबार से जुड़े महिला के पति की भी पांच साल पहले हत्या कर दी गई थी। महिला के पिता ने साजिश के तहत बेटी की हत्या का शक जाते हुए इसमें कई लोगों के शामिल होने की बात कही है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे तीन नकाबपोश भाली निवासी प्रवीण के घर में घुसते हैं और पहले नीचे के कमरे में सो रहे उसके सास-ससुर के कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर देते हैं। इसके बाद वे ऊपर जाकर बेटे-बेटी के साथ सो रही प्रवीण को गोली मार देते हैं। हत्यारों ने एक गोली प्रवीण के सिर और दो कमर में मारी है।

मारी गई गोली नौ एमएम की बताई जा रही है। देर रात महिला की हत्या की जानकारी मिलने के बाद बहुअकबरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह पुलिस ने पानीपत के गांव पुठर हाल पानीपत शुगर मिल के नजदीक मुखीजा कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने पहले हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके लिए उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देने की भी चेतावनी दी। हालत बिगड़ते देख पुलिस ने परिवार को समझाया व उचित कार्रवाई का विश्वास दिलाया। इसके चलते परिजन शांतिपूर्वक शव लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पिता ने जताया साजिश का संदेह 
मुखीजा कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बेटी प्रवीण की शादी करीब 14-15 साल पहले वेदप्रकाश से की थी। दामाद की हत्या वर्ष 2017 में कर दी गई थी। अब 22 जून को बेटी की हत्या की सूचना मिली। पिता ने कहा कि उसकी बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है। इस वारदात में कई लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। 

सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश 
शमशेर सिंह ने कहा कि बेटी के मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी में तीन नकाबपोश नजर आ रहे हैं। इनके अलावा भी और लोग वारदात में शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। हत्या के इस मामले में नजदीकियों पर संदेह है। नजदीकियों के सहयोग से नकाबपोश घर में घुसे हैं। नजदीकियों पर शक की वजह दरवाजों का खुला होना है। ये किसी ने साजिश के तहत खोले हैं। 

पिता के बाद मां का साया भी छिना 
प्रवीण पति वेदप्रकाश की हत्या के बाद किसी तरह अपना गुजर-बसर कर रही थी। अपने बेटे व बेटी का मां के साथ पिता बनकर भी लालन-पालन कर रही थी। मां की हत्या होने से दोनों बच्चों के सिर से पिता के बाद मां का साया भी छिन गया। शराब कारोबार से जुड़े वेदप्रकाश की 14 अगस्त 2017 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बाद में समझौता होने की बात समाने आ रही है। शमशेर सिंह ने कहा कि बेटी को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए वह उसे खर्च दे रहा था। यह भी कुछ लोगों से बर्दाश्त नहीं हुआ। 

पुलिस को महिला की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। इसके चलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। महिला के पति की करीब पांच साल पहले हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश नजर आ रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। -निरीक्षक शमशेर, थाना प्रभारी, बहुअकबरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें