फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में दर्दनाक हादसा: शादी से पहले मां व दूल्हे की मौत, बहन व भतीजा घायल, 14 मार्च को तय था विवाह

Tue, 01 Mar 2022 01:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

टक्कर में मौसमी की मौके पर मौत हो गई, जबकि राहगीरों ने घायल मंदीप, प्रियंका व शुभम को पीजीआई में दाखिल करवाया। उपचार के दौरान मंदीप की भी मौत हो गई। प्रियंका व शुभम की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
मृतक मां और बेटे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक शहर के सुनारिया आउटर बाईपास पर शादी से पहले भात न्योत कर आए महम चौबीसी के गांव सीसरखास के एक परिवार के चार सदस्यों को ट्रक चालक ने कुचल दिया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बहन व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक मंदीप की 14 मार्च को शादी तय थी। बरात गोहाना के पास गांव महमूदपुर में जानी थी। वहीं घायल बेटी प्रियंका की शादी 12 मार्च को तय है। बरात फरमाणा खास से आनी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीसरखास गांव निवासी प्रियंका ने दी शिकायत में बताया कि उसके दो भाई हैं। बड़ा भाई संदीप शादीशुदा है, जबकि छोटे मंदीप (28) की दो सप्ताह बाद शादी तय थी। रविवार को मां मौसमी (47), भाई मंदीप, भतीजा शुभम (11) और वह खुद झज्जर जिले के गांव रोहद में भात न्योतने गए थे। 28 फरवरी की शाम को वापस आ रहे थे।

मंदीप बाइक पर पहले तो बहन प्रियंका व भतीजे शुभम को सुनारिया गांव के पास आउटर बाईपास पर छोड़कर वापस रोहद चला गया, ताकि मां मौसमी को लेकर आ सके। उधर, बड़े भाई संदीप को प्रियंका व शुभम को लेकर जाना था। मंदीप मां को लेकर वापस चौक पर आ गया, लेकिन संदीप नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन


मां मौसमी, मंदीप, प्रियंका व शुभम सड़क किनारे खड़े होकर संदीप के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रक आया और चारों को टक्कर मार दी। हादसे में मौसमी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मंदीप, प्रियंका व शुभम को पीजीआई ले जाया गया, जहां मंदीप ने भी दम तोड़ दिया। प्रियंका व शुभम की हालत खतरे से बाहर है। शुभम को जहां छुट्टी मिल गई, जबकि प्रियंका के पैरों में चोटें आई हैं। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए। 

संदीप बोला - काश! मैं समय पर पहुंच जाता 
सीसरखास निवासी संदीप ने बताया कि वह समय पर पहुंचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन काम के चलते देर हो गई। जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक मां व पीजीआई में भाई दम तोड़ चुके थे। अब बहन की शादी कर उसे कैसे विदा कर पाऊंगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें