फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान ने बेटों के साथ मिलकर युवक को किया मरणासन्न

Tue, 01 Mar 2022 11:56 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान ने बेटों के साथ मिलकर युवक को मरणासन्न कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले की दरियाबाद थाने की अलियाबाद चौकी क्षेत्र के गुलचप्पा में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान अलीम उर्फ अल्लू ने बेटों के साथ मिलकर युवक को मरणासन्न कर दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में मंगलवार की सुबह हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल युवक गुड्डू रावत को सीएससी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मारपीट व एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मगर इसमें एक को बचाने की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आलियाबाद चौकी घेरकर जमकर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थाने पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीण चौकी में छुपाए गए आरोपी को बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। भारी भीड़ को देखकर पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस व सीओ रामसनेहीघाट भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल का कहना है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें