फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में दो बहनों के इकलौते भाई समेत दो दोस्तों की मौत, एक का आज था जन्मदिन

Tue, 26 Jan 2021 06:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भिवानी-रोहतक हाईवे पर लाहली और बनियानी गांव के बीच बाइक फिसलने के कारण दो युवकों की मौत हो गई। कलानौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चरखी दादरी जिले के खातीवास गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित और 18 वर्षीय सोनू मंगलवार दोपहर रोहतक स्थित कोचिंग सेंटर जा रहे थे। 

विज्ञापन


दोनों बाइक पर सवार थे। लाहली और बनियानी गांव के बीच उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। जिसमें दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया जाता, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि आज रोहित का जन्मदिन भी था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें