भिवानी-रोहतक हाईवे पर लाहली और बनियानी गांव के बीच बाइक फिसलने के कारण दो युवकों की मौत हो गई। कलानौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चरखी दादरी जिले के खातीवास गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित और 18 वर्षीय सोनू मंगलवार दोपहर रोहतक स्थित कोचिंग सेंटर जा रहे थे।
दोनों बाइक पर सवार थे। लाहली और बनियानी गांव के बीच उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। जिसमें दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया जाता, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि आज रोहित का जन्मदिन भी था।