फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले अपहरण की शिकायत अब कराया गैंग रेप का केस दर्ज

Fri, 16 Oct 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले महिला थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराने वाली छात्रा ने अब सामूहिक दुराचार का केस दर्ज कराया है। महिला थाने में बृहस्पतिवार को छात्रा के गांव के ही युवक दीपक सहित चार अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि मैं गांव के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती हूं। 12 अक्तूबर (सोमवार) की दोपहर को मैं स्कूल से वापस घर जा रही थी। इसी बीच गांव का दीपक अपने चार दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर आया। आरोप है कि दीपक व उसके दोस्त मुंह पर कपड़ा रखकर छात्रा को बेहोश कर अपने साथ ले गए। फिर खेतों में ले जाकर दुराचार किया।
विज्ञापन


दो दिन पहले यह दी थी शिकायत
पीड़ित मंगलवार को अपने परिजनों के साथ महिला थाने में पहुंची थी। डीएसपी पुष्पा खत्री को दी शिकायत में कहा था कि सोमवार को स्कूल में पेपर होने के कारण जल्दी छुट्टी हो गई थी। बताया कि स्कूल के बाद बैंक की कॉपी में रुपयों की एंट्री करवाने के लिए बैंक गई। इसी बीच गाड़ी में दो युवक  आए। उन्होंने मुंह पर रुमाल रखकर मेरे को बेहोश कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि मेरी मौसी ही मेरा अपहरण कर ले गई थी। मौसी के साथ गाड़ी में अन्य लोग भी सवार थे। मौसी मंगलवार को सुबह 10 बजे छात्रा को कच्चा चमारिया रोड पर छोड़ गई थी।
 
अभी मामले की जांच की जा रही है। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। छात्रा के मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुष्पा खत्री, डीएसपी रोहतक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें