फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज साहब! मैंने स्वेटर देखकर पहचाना था बहन को

Fri, 16 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली युवती से गैंग रेप और बर्बरता से हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को गवाहियों का दौर शुरू हो गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल की अदालत में मृतका के भाई सहित तीन लोगों की गवाही हुई। मृतका के भाई ने कोर्ट में बताया कि मेेरे पास घटना से कुछ दिन पहले बहन के लापता होने की सूचना आई थी। मैं नेपाल से रोहतक आया। यहां पहुंचने पर वारदात के बारे में पता चला। फिर मुझसे शव की शिनाख्त कराई गई। मैंने स्वेटर देखकर मेरी बहन के शव की शिनाख्त की थी।
विज्ञापन


इससे पहले, कड़ी सुरक्षा के बीच गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया। सभी 7 बालिग आरोपियों ने भी कोर्ट में हाजिरी लगाई। अब शुक्रवार को 7 गवाहों की गवाही होगी और लगातार तीन दिन तक गवाही चलेगी। इस संबंध में कोर्ट ने गवाहों को नोटिस जारी किए हैं। आरोपी पक्ष के वकील दीपक भारद्वाज ने बताया कि पहले दिन मृतका के भाई सहित खिड़वाली के सूरत सिंह और डॉ. विजयपाल की गवाही हुई। सूरत सिंह ने कोर्ट में बताया कि मैंने सबसे पहले खेत में पीड़ित के शव को देखा था। उसे कुत्ते नोंच रहे थे। मैंने पुलिस को सूचना दी। वहीं, डॉ. विजयपाल ने बताया कि हमारे मेडिकल बोर्ड ने मृतका के शव और हाथ का पोस्टमार्टम किया था। कोर्ट ने मामले में दो अन्य डॉक्टरों की गवाही नहीं करवाई। जबकि दो अन्य गवाह किसी कारण से गवाही पर नहीं आ सके।
विज्ञापन


सात की गवाही आज
शुक्रवार को कोर्ट में जगत सिंह, मृतका की बहन, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, तुषार कुमार, अजय कुमार, गुलशन, राजेश और डॉ संदीप की गवाही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें