फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: घर की पेरशानियां दूर करने के नाम पर तांत्रिक क्रिया के लिये 3 लाख रुपये, महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 16 Jan 2023 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

अर्बन एस्टेट थाना एरिया में वारदात हुई है। पुलिस ने यूपी के देवबंद निवासी जावेद को एक दिन के रिमांड पर लिया है। महिला के पति की मौत हो चुकी है व महिला आरोपी को पहले से जानती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में यूपी के देवबंद से आए एक युवक ने तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर न केवल तीन लाख रुपये ले लिए, बल्कि महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार रात को पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आई। महिला ने कहा कि यूपी के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। अर्बन एस्टेट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू किया। साथ ही महिला ने लिखित शिकायत दी कि वह देवबंद निवासी जावेद को पहले से जानती है, जो तांत्रिक क्रियाएं करता है।

उसका पति लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसका उपचार कराने के नाम पर भी आरोपी ने पैसे लिए, लेकिन उसके पति की मौत हो गई। वह यूपी से रोहतक आकर रहने लगी। यहां भी उसके परिवार में परेशानी बनी रही। उसने जावेद से संपर्क किया।
विज्ञापन


वह बोला, हालात ठीक करने के लिए रोहतक ही आना होगा। वह रोहतक पहुंचा, घर के अंदर तांत्रिक क्रियाएं करने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए। कमरे में ले जाकर तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर धमकी देने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें