फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में तिहरा हत्याकांड: प्रॉपर्टी डीलर, पत्नी व सास की गोली मारकर हत्या, घायल बेटी पीजीआई में लड़ रही जिंदगी की जंग

Fri, 27 Aug 2021 05:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

विजय नगर ( थाना शिवाजी कॉलोनी) में प्रदीप उर्फ बबलू पहलवान (45), उसकी पत्नी बबली (40) और उसकी सास रोशनी (60) की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रदीप और उनकी पत्नी बबली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के विजय नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप उर्फ बबलू मलिक (45) , पत्नी बबली (40) व प्रॉपर्टी डीलर की सास रोशनी (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि बेटी नेहा (17) उर्फ तमन्ना को पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया है। आईसीयू में उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है।

विज्ञापन

 
सोनीपत जिले के गांव आहुलाना-मदीना निवासी प्रदीप उर्फ बबलू मलिक 25 साल से मकान बनाकर रोहतक के विजय नगर में रह रहा था। वह मेहर सिंह अखाड़े में पहलवानी करता था। साथ ही प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करने लगा। उसके छोटे भाई नान्हे का मकान भी साथ में ही है। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि विजय नगर में एक मकान के अंदर तीन शव पड़े हैं, जबकि एक युवती को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया है। 

पुलिस की टीम एफएसएल एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची। दो मंजिला मकान में ऊपर वाले कमरे में फर्श पर बबली व उसकी मां रोशनी का शव मिला। दोनों को सिर में गोली मारी गई थी। जबकि बबलू का शव नीचे कमरे में था। उसके माथे में गोली मारी गई थी। वहीं, घायल नेहा के भी सिर में पीछे से गोली मारी गई है, जो पीजीआई में जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है। 
विज्ञापन


घर में मिले पांच खोल, रोशनी को दो तो बाकी को एक-एक गोली मारी गई
पुलिस को जांच में घर के अंदर से गोली के पांच खोल मिले हैं। प्रॉपर्टी डीलर की सास रोशनी को दो गोली मारी गई हैं, जबकि प्रदीप उर्फ बबलू, बबली व घायल नेहा को एक-एक गोली लगी है। 

ढाबे पर खाना खाने गया हुआ था बेटा 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर का बेटा अभिषेक उर्फ मोनू (14) दोपहर खाना खाने ढाबे पर गया हुआ था। जब घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। वह पड़ोस के मकान से अंदर दाखिल हुआ। उसने कमरे में मां व नानी का शव फर्श पर पड़ा था। खून बहकर कमरे से बाहर आया हुआ था। उसने उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आए। उस समय नेहा की सांसें चल रहीं थीं। सबसे पहले उसे पीजीआई ले जाया गया। 

प्राथमिक जांच से लग रहा है कि घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर, उसकी पत्नी व प्रॉपर्टी डीलर की सास की हत्या कर दी। जबकि गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर की बेटी 19 वर्षीय नेहा गंभीर है। वारदात किसने व क्यों अंजाम दिया, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। तीन टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद से लेकर कई एंगल पर काम कर रही है। हालांकि अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, रोहतक

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें