फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, पहचान छिपाने के लिए ईंटों से कुचला

Tue, 02 May 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदमाशों ने भालौठ-किलोई मार्ग पर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर ईंट और पत्थर से वार करके क्षत-विक्षत कर दिया। इस संबंध में सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे एक ग्रामीण ने पुलिस कंट्रोल रूम को भालौठ-किलोई मार्ग पर एक युवक की लाश पड़े होने की सूचना दी। इस पर सदर डीएसपी ताहिर हुसैन और एसएचओ राजबीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। युवक का चेहरा आरोपियों ने ईंट और पत्थर से बुरी तरह कुचल रखा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेडहाउस में रखवा दिया। 
 पुलिस को मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। मृतक ने नीली टी शर्ट और स्लेटी रंग की हाफ पेंट पहन रखी है। हाथ में एक छल्ला पहन रखा है। डीएसपी ताहिर हुसैन ने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन


चार दिन में तीन हत्या, पुलिस मौन 
पिछले चार दिनों में शहर में तीन लोगों की हत्या को चुकी है। इसके बाद भी पुलिस केवल एक ही मामले का खुलासा कर सकी है। अभी तक न तो कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी रणधीर सिंह की हत्या के मामले में कुछ पता चला है और न ही भालौठ किलोई मार्ग पर मिले युवक के शव के मामले में। बता दें कि 28 अप्रैल की रात को एक आरोपी ने देव कॉलोनी में रिटायर्ड कृषि अधिकारी रणधीर सिंह की हत्या कर दी थी। इसी तरह रेलवे रोड पर राधेश्याम नाम के ज्वेलर की उसके बेटे ने ही हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें