फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: बाइक पर जा रही युवती पर कार सवार युवकों ने चलाई गोली, घर जाकर पता चला पैर में लगी है

Sat, 23 Oct 2021 02:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

मुस्कान भाई के साथ पिता को लेने रोहतक आई थी, रास्ते में ड्रेन नंबर 8 की पटरी पर बैठे कार सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन युवती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शुक्रवार की रात रोहतक से पिता और भाई के साथ अपने घर खिड़वाली गांव जा रही नगर निगम के सफाई कर्मचारी की बेटी को कार सवार युवकों ने गोली मार दी। वारदात गांव से पहले ड्रेन नंबर आठ के किनारे पटरी पर बैठे युवकों ने अंजाम दी।  देररात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि पीजीआई में खिड़वाली गांव की 17 वर्षीय युवती को दाखिल कराया गया है, जिसके पैर में गोली लगी हुई है। थाने से एएसआई ओम सिंह पीजीआई पहुंचे। प्रारंभिक पूछताछ में युवती के पिता हंसराज ने बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है।

शुक्रवार को ड्यूटी के बाद घर जाने में देरी हो गई। बेटे सरन ने कहा कि वह लेने के लिए रोहतक आ जाता है। वह और बेटी मुस्कान बाइक पर रोहतक आ गए। तीनों बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। रास्ते में ड्रेन नंबर आठ की पटरी पर एक इको कार खड़ी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, फिरोजाबाद के एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत आठ लोगों की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन


वहीं, पास बैठे युवक ने गोली चला दी। गोली पीछे बैठी युवती के पैर में लग गई। उनको घर जाकर गोली लगने का पता चला। तत्काल उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात से पर्दा उठ सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें