फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयबीर हत्याकांड: खेत से अपहरण कर कार में पिलाई शराब, नहर किनारे की थी हत्या, शनाख्त न हो इसलिए चेहरे को ईंटों से कुचला

Sun, 19 Dec 2021 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

झज्जर के जयबीर हत्याकांड में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पैसे वापस न देने पड़े इसलिए हत्या की प्लानिंग बनाई गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर जिले के गांव बिरधाना के जयबीर हत्याकांड में गिरफ्तार दो सगे भाइयों सहित तीनों आरोपियों को रोहतक पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पहले खेत से जयबीर का अपहरण किया। इसके बाद कार में शराब पिलाई और जेएनएल कैनाल की पटरी पर लेटा कर हत्या कर दी। शनाख्त न हो, इसके लिए चेहरे को बुरी तरह ईंटों से कुचला गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः कैग रिपोर्ट: सरकारी खजाने में जमा नहीं किए ग्रामीण विकास निधि के 4527 करोड़, जांच रिपोर्ट में उठे सवाल, गड़बड़ी की आशंका
विज्ञापन


एएसपी सांपला मेधा भूषण ने बताया कि 24 नवंबर को जेएनएल कैनाल की पटरी पर दिल्ली बाईपास के नजदीक शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो मृतक की शनाख्त झज्जर जिले के गांव बिरधाना निवासी जयबीर के तौर पर हुई। मामले की सूचना आईएमटी व सीआईए द्वितीय ने संयुक्त तौर पर की। जांच के दौरान सीआईए द्वितीय की टीम ने बिरधाना के ही दो सगे भाइयों विशाल व विकास और अरुण को गिरफ्तार कर लिया था। 

पुश्तैनी जमीन की मिट्टी बेचकर भी नहीं दिए आरोपियों ने पैसे 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी विशाल व विकास ने अपने पड़ोसी जयबीर से करीब दो साल पहले 60 हजार रुपये उधार लिए थे। बार-बार कहने के बावजूद आरोपी पैसे नहीं दे रहे थे। इसी बीच आरोपियों ने अपनी पुश्तैनी जमीन की मिट्टी खनन करवाकर बेची थी। जयबीर पैसे देने के लिए कह रहा था। पैसे न देने पड़े, इसके लिए आरोपियों ने अपने साथी अरुण के साथ पहले तो खेतों से उसका अपहरण कर लिया। रास्ते में उसे शराब पिलाई। जब वह पूरी तरह नशे में हो गया तो उसकी हत्या कर दी। 

माता-पिता का हो चुका है देहांत

पुलिस के मुताबिक आरोपी विशाल व विकास के माता-पिता का देहांत हो चुका है। विशाल की शादी हो चुकी है, लेकिन विकास अविवाहित है। आरोपियों ने कई लोगों से उधार पर पैसे ले रखे हैं, इसमें जयबीर से भी पैसे लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें