फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: राष्ट्रपति से सम्मानित शहीद हवलदार रामकिशन की प्रतिमा खंडित, बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान हुए थे शहीद

Tue, 10 May 2022 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

हवलदार रामकिशन वर्ष 2005 में सोनीपत-रोहतक सीमा पर बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे। एक जनवरी को ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थापित की थी।  भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
गांव चिड़ी में हवलदार रामकिशन की प्रतिमा टूटने के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस। हवलदार रामकिशन की टूटी प्रतिमा को ठीक कर फिर से लगा दिया गया। विज्ञप्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के लाखन माजरा खंड के चिड़ी गांव में शरारती तत्वों ने राष्ट्रपति से सम्मानित शहीद हवलदार रामकिशन की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंगलवार सुबह प्रतिमा का गर्दन से ऊपर का हिस्सा साइड में मिला। वारदात से ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में लाखन माजरा थाने में शहीद के भाई विकास के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन धर्मपाल ने बताया कि चिड़ी गांव निवासी रामकिशन हरियाणा पुलिस में तैनात थे। 2005 में वे सोनीपत पुलिस में तैनात थे। रात को उनकी ड्यूटी लाखन माजरा-गोहाना रोड पर दोनों जिलों की सीमा पर थी। बाइक सवार तीन युवक आए। रामकिशन ने अपने साथी के साथ दो युवकों को दबोच लिया, लेकिन तीसरे ने गोली मार दी थी। शहीद रामकिशन को मरणोपरांत राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया था।

ग्रामीणों ने गांव में एक जनवरी 2022 को गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित की थी। सात मई को प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। शहीद के भाई विकास ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि शहीद की प्रतिमा खंडित की हुई है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


दोबारा रखी गर्दन, लेकिन ग्रामीण बदलेंगे प्रतिमा
पूर्व चेयरमैन धर्मपाल ने बताया कि जिसने भी यह हरकत की है, बेहद निंदनीय है। सुबह से ही ग्रामीणों का शहीद के परिवार के घर आने का तांता लगा हुआ है। वारदात से ग्रामीणों में रोष है। शहीद की प्रतिमा अभी ठीक करवा दी गई है, लेकिन नई प्रतिमा लेकर आएंगे। 
 

शहीद के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं, आखिर किसने यह हरकत की है। प्रतिमा स्थल के आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। - इंस्पेक्टर मोहम्मद खां, प्रभारी लाखन माजरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें