फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी-डीएसपी के खिलाफ आज दायर होगी अवमानना याचिका

Wed, 15 Jun 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
स्वामी रामदेव पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में देशद्रोह का केस दर्ज कराने के मामले में बुधवार को एसपी और डीएसपी के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करने की याचिका दायर की जाएगी। हालांकि, मामले में अगली सुनवाई एक जुलाई को होनी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा के वकील ओपी चुग ने बताया कि याचिका तैयार कर ली गई है। एसीजेएम हरीश गोयल की कोर्ट में याचिका दायर कर एसपी और डीएसपी के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करने की मांग की जाएगी।

बता दें कि 6 अप्रैल-2016 को कोर्ट ने रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करने की रिपोर्ट एसपी को पेश करने के आदेश दिये थे, लेकिन एसपी ने अपनी जगह डीएसपी को रिपोर्ट लेकर भेज दिया था। इस कारण शिकायतकर्ता के वकील ने एसपी और डीएसपी को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें