फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांगी के लिए मोनू ने परीक्षा केंद्र के अध्यापकों से की थी लाखों की डील

Fri, 06 May 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एआईपीएमटी मामले में गोच्छी के पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एआईपीएमटी पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड रूप सिंह दांगी के लिए उसका करीबी गोच्छी के धर्मेंद्र उर्फ मोनू ने परीक्षा केंद्र के अध्यापकों से डील की थी। मोनू ने परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाकर पेपर की फोटो के लिए ड्यूटी कर रहे सतीश और रविंद्र से लाखों रुपये का लेनदेन की बात की थी। हालांकि उसने रुपये कितने दिए इसका अभी तक खुलासा नहीं किया। पूछताछ में मोनू ने बताया कि दोनों आरोपी अध्यापकों का दांगी से सीधे संपर्क नहीं था।
विज्ञापन


आरोपी मोनू फिलहाल तीन दिन के रिमांड पर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी भी की है। मोनू ने पुलिस के सामने उन कई नामों का जिक्र किया है जो इस मामले में बहुत पहले से जुड़े थे। साथ ही परीक्षा केंद्र के संबंध में कई लोगों की संदिग्ध भूमिका के बारे में बताया है। बता दें कि आरोपी मोनू ने ही परीक्षा केंद्र से पेपर की फोटो दांगी तक पहुंचाई थी। वह परीक्षा केंद्र में गेट पर ड्यूटी कर रहे रविंद्र की मदद से केंद्र के अंदर घुसा था। इसके बाद परीक्षा केंद्र में दूसरे आरोपी अध्यापक सतीश से एआईपीएमटी का पेपर लेकर बाथरूम में फोटो खींची थी। इसके बाद उसे व्हाट्स एप से बहरोड के रिसॉर्ट में बने पेपर सॉल्व करने के कंट्रोल रूम में बैठे दांगी को भेजा था। जाट कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मोनू की मुलाकात दांगी से हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें