फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रोहतक में उत्तराखंड पुलिस से लूटपाट, युवक व युवती को छुड़वाया, कागजात भी छीनकर ले गए

Tue, 28 Dec 2021 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

नैनीताल पुलिस गुमशुदा लड़की व युवक को लेकर जा रही थी। रोहतक आउटर बाईपास पर ड्रेन नंबर आठ के पास युवक के परिजनों ने उन्हें छुड़वा लिया और कागजात भी छीनकर ले गए। शिवाजी कॉलोनी थाने में दो महिलाओं सहित छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
uttarakhand police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड से लापता युवती की तलाश में हरियाणा पहुंची नैनीताल पुलिस से लूटपाट हो गई। पुलिस भिवानी के गोपालवास गांव से जब युवती व युवक को लेकर जा रही थी तो रोहतक के पास युवक के परिजनों ने रास्ता रोक लिया। न केवल लड़के व लड़की को लेकर चले गए, बल्कि सरकारी कागजात भी छीनकर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में लूट व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नैनीताल के थाना मुखानी की आम्रपाली चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज चौहान ने दी शिकायत में बताया कि 14 दिसंबर 2021 को 20 वर्षीय लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जांच में पता चला कि लड़की हरियाणा के भिवानी जिले के गांव गोपालवास में है।

पुलिस लड़की के परिजनों के साथ पहुंची और लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस निजी वाहन से लड़की व लड़के अमित चौधरी को लेकर नैनीताल के लिए रवाना हुई। सोमवार को करीब डेढ़ बजे जब रोहतक के नजदीक आउटर बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से आई कार ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


कार में अमित का भाई रवि, चार अन्य लोग व दो महिलाएं थी। वे अमित के परिजन लग रहे थे। उन्होंने जबरन पिछली सीट पर बैठी युवती व अमित को गाड़ी की साइड का शीशा तोड़कर निकालने का प्रयास किया। वह नीचे उतरा और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने सरकारी कागजात छीन लिए और धक्का मुक्की करके युवती व अमित को अपनी कार में बैठाकर फरार हो गए। आरोपियों के दो मोबाइल फोन वहीं गिरे मिले, जिनको पुलिस को सौंपा गया है। 

नैनीताल पुलिस के एसआई नीरज चौहान की तरफ से लिखित में शिकायत दी गई है जिसपर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, सरकारी कागजात छीनने का मामला दर्ज किया गया है। - एसआई राजकरण, कार्यकारी थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें