हरियाणा के रोहतक में दुष्कर्म एवं हत्या की सजा काट रहा रामरहीम पेरोल पर चल रहा था।रामरहीम ने 40 दिन की पेरोल बागपत स्थित आश्रम में काटी है। डीएसपी विवेक कुंडू के नेतृत्व में पुलिस उसको जेल लेकर पहुंची।
40 दिन की पेरोल खत्म होने पर शुक्रवार को राम रहीम एक बार फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गया है। दोपहर 4 बजकर 52 मिनट पर रोहतक पुलिस राम रहीम को यूपी स्थित बागपत बरनावा आश्रम से लेकर जेल पहुंची। जेल के गेट तक छोड़ने हनीप्रीत, सीधी अरोड़ा, हर्ष अरोड़ा, प्रीतम व चरणजीत भी साथ थे।
विज्ञापन
साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम ने प्रदेश सरकार से 40 दिन की पेरोल मांगी थी। पेरोल मंजूर होने के बाद 21 जनवरी को उसे बरवाना आश्रम ले जाया गया था।
इससे पहले राम रहीम नवंबर में भी 40 दिन के पेरोल पर बरवाना आश्रम गया था। 25 नवंबर को वापस उसे जेल में बंद कराया गया था। सीबीआई कोर्ट द्वारा साल 2017 में साध्वी यौन शोषण केस में 20 साल की सजा होने के बाद से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। समय-समय पर प्रदेश सरकार से उसे पेरोल मिलती रही है।