फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवती से गैंगरेप और हत्या के मामले में गवाह को जान से मारने की धमकी

Thu, 17 Sep 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली युवती से गैंगरेप और हत्या के मामले में गवाह को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


गवाह को कहा गया है कि कोर्ट में गवाही दी तो गोली से उड़ा देंगे। गवाही वाले दिन नजर मत आ जाना। गांधी कैंप के वार्ड नंबर 6 निवासी तुषार को उनके मोबाइल पर यह धमकी दी गई है। इतना ही नहीं आरोपियों ने गवाह के भाई भूपेश को भी जान से मारने की धमकी दे डाली।

भूपेश की शिकायत पर पीजीआई थाने में बिट्टू मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले ही पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया था। अदालती कार्रवाई आगे बढ़ने के साथ ही गवाहों को धमकाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एसपी को भी दी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में भूपेश ने बताया कि मेरा भाई तुषार नेपाल युवती गैंगरेप व हत्या के मामले में गवाह है। 4 सितंबर रात को उसके मोबाइल पर किसी बिट्टू मल्होत्रा का फोन आया। फोन पर आरोपी ने धमकी दी कि नेपाली युवती मामले में गवाही देगा तो गोली से उड़ा देंगे। जब तुषार ने दोबारा नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। अगले दिन परिजनों ने एसपी को शिकायत दी। एसपी ने मामले को जांच के लिए पीजीआई थाने में मार्क कर दिया। इसके बाद परिजनों के पास कोई फोन नहीं आया।
रात को रास्ता रोककर धमकाया
पुलिस के मुताबिक भूपेश की गांधी कैंप में एक स्कूल के पास दुकान है। बीती रात वे दुकान बंद करके पैदल घर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवकों ने भूपेश को रोक लिया और तुषार के बारे में पूछा। भूपेश ने कहा कि वह घर पर है। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। भूपेश का आरोप है कि फोन पर भी बाइक सवार बदमाशों ने ही धमकी दी थी।
हो सकती है 7 साल की सजा
आईपीसी की धारा 195 ए में आरोप साबित होने पर सात साल की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई रोहताश ने बताया कि संबंधित मोबाइल नंबर को साइबर सेल में भेज दिया है। कॉल डिटेल निकलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन-तीन दिन होंगी गवाही
मामले में गवाहियों का दौर 15 अक्टूबर से शुरू होगा। कोर्ट ने अक्टूबर में सुनवाई के लिए 9 तारीख तय की है। इनमें लगातार गवाहियां होंगी।  15 से 17, 20 से 23 और 29 से 31 अक्तूबर तक गवाही होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें