फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पत्नी से पूछा था देरी से आने का कारण, ससुरालवालों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 30 Mar 2022 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि 12 साल पहले उसकी जींद जिले में शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जो उसके पास ही रहते हैं। ससुराल वाले किसी न किसी बहाने उसके घर आते हैं और मारपीट करके चले जाते हैं।
विज्ञापन
beat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के लाखनमाजरा खंड के एक गांव के युवक को ससुराल वालों ने जमकर पीटा। आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर गुप्तांगों पर मिर्ची लगा दी गई। पुलिस ने  पीड़ित की साली, सास व दो सालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि 12 साल पहले उसकी जींद जिले में शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जो उसके पास ही रहते हैं। ससुराल वाले किसी न किसी बहाने उसके घर आते हैं और मारपीट करके चले जाते हैं। 27 मार्च को उसकी पत्नी मायके गई थी, जो देर से वापस आई। उसने देरी से आने का कारण पूछा तो वह झगड़ा करने लगी। साथ ही फोन करके अपने घर वालों को बुला लिया। 

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसके दो साले, सास, साली और एक अन्य लड़का आए और आते ही उसके साथ गाली गलौच करने लगे। पत्नी ने भी उनका ही साथ दिया। दोनों सालों ने उसके हाथ व पैर बांध दिए। सास व साली ने हाथ पकड़ लिए। इसके बाद उसे बुरी तरह डंडों से पीटा गया। उसके कपड़े उतार कर उसके निजी अंगों में डंडे से लाल मिर्च लगा दी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी ग्रामीणों को एकत्रित होता देखकर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों ने उसे आजाद करवाया। पूरे घटनाक्रम की सूचना पाकर उसकी बहन व जीजा भिवानी से गांव में पहुंचे। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें