फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पंचायत चुनाव में पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देने पर नहीं भरी हामी, बोतल मारकर सिर फोड़ा

Sat, 29 Oct 2022 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस के मुताबिक घरौंठी गांव निवासी प्रमोद ने दी शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर की रात को अपने दोस्त कालू के मकान में बैठा था। वहीं पर पड़ोसी जोगेंद्र का मकान है। तीनों बैठकर पंचायत चुनाव के लेकर चर्चा करने लगे और शराब पीने लगे।
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी में पंचायत चुनाव को लेकर माहौल गरम है। आरोप है कि एक युवक ने वोट देने की हां नहीं भरी तो दूसरे को सिर में बोतल मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घरौंठी गांव निवासी प्रमोद ने दी शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर की रात को अपने दोस्त कालू के मकान में बैठा था। वहीं पर पड़ोसी जोगेंद्र का मकान है। तीनों बैठकर पंचायत चुनाव के लेकर चर्चा करने लगे और शराब पीने लगे। आरोप है कि जोगेंद्र ने कहा कि वोट उनके प्रत्याशी को देनी हैं। प्रमोद ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर जोगेंद्र ने शराब की बोतल उठाई और उसके सिर में मार दी। सिर से खून बहने लगा। इसी बीच उसका भाई विनोद आ गया, जो उसे पीजीआई रोहतक में ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें