पीजीआई में मृतक का शव ले जाते परिजन व पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
राहुल बाबा पर दिसंबर 2023 में हुआ था सुनारिया जेल में हमला
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2019 में कोर्ट के बाहर फायरिंग हुई थी। फायरिंग में बोहर गांव का युवक सुमित उर्फ प्लोटरा को गिरफ्तार किया गया था जो अब जेल में है। दिसंबर 2023 में जेल में राहुल बाबा पर हमला हुआ था। इसमें प्लोटरा गैंग का नाम सामने आया था। वारदात को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।य
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखा
देररात सोशल मीडिया पर राहुल बाबा के नाम से पोस्ट डाली गई, जिसमें कहा गया कि आज जो भी हुआ, उसकी पूरी जिम्मेदारी राहुल बाबा गैंग लेती है। जो भी बीच में आएगा, मार दिया जाएगा। ध्यान से रहियो, अपने आगे-पीछे देखकर...राहुल बाबा गैंग।
थाने से 300 मीटर दूर है शराब का ठेका
वारदात सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के नजदीक शराब ठेके पर हुई है। वहां से आईएमटी थाना 300 मीटर दूरी पर है। इससे साफ है कि वारदात अंजाम देने वाले बाइक सवार युवकों को पुलिस का किसी तरह खौफ नहीं था।
राहुल बाबा गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ली गई है। राहुल बाबा जमानत पर बाहर है। ऐसे पोस्ट की जांच करवा रहे हैं। वारदात के पीछे गैंगवार ही लग रहा है।
-एसआई सतीश कुमार, प्रभारी सीआईए द्वितीय