फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में नई नवेली दुल्हन की हत्या: 24 दिन पहले हुई थी शादी, पति ने उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Thu, 19 Sep 2024 05:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में नई नवेली दुल्हन की हत्या कर दी। आरोपी पति ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। उनकी 24 दिन पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक नई नवेली दुल्हन की उसके पति ने हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बरनाला के गांव नारायणगढ़ सोहियां में पति ने पत्नी की गर्दन पर किसी तेजधार चीज से वार करके हत्या कर दी। उनकी शादी को अभी महज 24 दिन ही हुए थे। आरोपी ने बुधवार रात करीब 2:30 बजे घर में इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मृतका के भाई अमृतपाल सिंह और पिता अजमेर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी जसप्रीत कौर की शादी 25 अगस्त को गांव नारायणगढ़ सोहियां निवासी के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। इसी बीच बुधवार रात उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें रात करीब साढ़े तीन बजे फोन पर इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उनकी बेटी की गर्दन पर किसी नुकीली चीज से वार किया हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शादी के 24 दिन के अंदर ही उनकी बेटी को ससुरालवालों ने मार डाला। उनकी बेटी के पास कनाडा का वीजा है और जनवरी में कनाडा जाना था।

इस मौके पर गांव नारायणगढ़ सोहियां के सरपंच तेजिंदर सिंह ने कहा कि यह घटना बुधवार रात करीब 2:30 बजे की है। जिस घर में यह घटना हुई वह उनके पड़ोस में है। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने टल्लेवाल थाने की पुलिस को सूचित किया और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा नहीं था। युवती के पास कनाडा का वीजा था, जिसका भुगतान लड़के वालों ने किया था, युवती को जनवरी में विदेश जाना था।

थाना टल्लेवाल के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पिता अजमेर सिंह का बयान दर्ज कर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें