फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर नगरपालिका पर कांग्रेस का कब्जा

Thu, 06 Apr 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला राेहतक
विज्ञापन
कलाानाैर - फोटो : beuro
विज्ञापन
लंबे समय से अटका पड़ा नगरपालिका कलानौर के चेयरमैन का चुनाव बुधवार को सर्वसम्मति से कर लिया गया। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ और विपक्ष के विरोध के चलते कलानौर की विधायक शकुंतला खटक को लगभग आधा घंटा गेट पर ही खड़े रहना पड़ा। कांग्रेस पार्षदों के ऐतराज के बाद एसडीएम खटक को लेकर अंदर पहुंचे और उनकी हाजिरी लगाई गई। बैठक में मौजूद आठ पार्षदों और विधायक के समर्थन से राकेश बतरा नौ माह बाद एक बार फिर से चेयरमैनी की कुर्सी पर काबिज होने में सफल रहे। राकेश बतरा को एमएलए सहित 9 पार्षदों को समर्थन मिला। जबकि विपक्ष में किसी उम्मीदवार ने अपना दावा नहीं जताया। ऐसे में राकेश बतरा को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुन लिया गया।
विज्ञापन

देरी से पहुंची खटक  35 मिनट तक  नही जाने दिया अंदर
बार बार चेयरमैन का चुनाव टालने के विरोध में राकेश बतरा और उसके समर्थित पार्षदों के द्वारा उच्च न्यायालय में प्रशासन के खिलाफ अपील करने के बाद कोर्ट ने 30 दिन के अंदर चुनाव करवाने का आदेश दिया था उसके बाद जिला उपायुक्त ने सीटीएम महेंद्र सिंह को चुनाव करवाने की जिम्मेवारी सौंपी। बुधवार को सीटीएम महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गई। निर्धारित समय साढे़ 11 बजे सीटीएम बैठक में पंहुच गए। उसके बाद 15 पार्षदों वाले सदन के केवल 8 पार्षद भी बैठक में शामिल हो गए। विरोधी खेमे के 7 पार्षद बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। सभी उपस्थित पार्षदों ने हाजिरी लगा दी। विधायक शकुंतला खटक बैठक शुरू होने के 25 मिनट बाद 11 बजकर 55 मिनट पर पहुंची मगर कांग्रेस विरोधियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। विरोधियों ने उनकी गाड़ी का घेराव भी किया। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच में काफी गरमागरमी हुई। कांग्रेस समर्थक पार्षदों को जब विधायक को बाहर रोके जाने की सूचना लगी तो वे भड़क गए और बैठक छोड़कर बाहर चले गए। 35 मिनट के बाद विधायक को अंदर बुलाया गया और उनकी हाजिरी लगाई गई। चेयरमैन पद का चुनाव सम्मपन होने में एक घंटे का समय लगा। चेयरमैन पद के लिए राकेश बतरा को छोड़कर किसी ने उम्मीदवारी नहीं जताई। बतरा ने अपना दावा पेश किया जिस पर उपस्थित सभी पार्षदों ने सहमति प्रकट की। इस तरह से राकेश बतरा को चेयरमैन चुन लिया गया। इसके बाद विधायक ने सीटएम का शुक्रिया अदा किया।

दबाव बना चुनाव टाला चाहती है सरकार : खटक
 खटक ने बैठक में शामिल होने से रोकने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्हें बैठक में शामिल होने से जबरदस्ती रोका गया। जबकि वे तीसरी सूचना से पहले ही गेट के बाहर पहुंच गई थीं। सरकार के पास खुद का चेयरमैन बनाने के लिए बहुमत नहीं है इसलिए वह प्रशासन पर दबाव डालकर बार बार चुनाव को टालना चाहती है। कस्बे की जनता और पार्षद कांग्रेसी चेयरमैन बनाना चाहते हैं लेकिन सरकार औच्छी हरकतें करवाकर अपनी साख बचाना चाहती है।
विज्ञापन



बतरा बोले सच्चाई की जीत हुई
 लगभग 9 महीने बाद अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले नगरपालिका चेयरमैन राकेश बतरा ने कहा कि आखिर सच्चाई और इमानदारी की जीत हुई। कस्बे की जनता के प्यार और आशीर्वाद से उन्हें दोबारा से सेवा करने का मौका मिला है। इस जीत को वे कस्बे की जनता को समर्पित करते हैं।

बैठक में ये पार्षद शामिल हुए
वार्ड 2 से पवन कुमार, वार्ड 3 से पुष्पा रानी, वार्ड 4 से पवन कुमार, वार्ड 9 से मुकेश कुमार, वार्ड 10 से मुकेश रानी, वार्ड 12 से कोकन राम, वार्ड 13 से राकेश बतरा व वार्ड 15 से महाबीर नेहरा
विज्ञापन


अनुपस्थित रहने वाले पार्षद
वार्ड 1 से अनीता रानी, वार्ड 5 से डिंप्पी देवी, वार्ड 6 से रमा चावला, वार्ड 7 से सुनील
 कत्याल, वार्ड 8 से अजीत, वार्ड 11 से विष्णु तथा वार्ड 14 से दिनेश कुमार थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें